Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Riskynews Webteam: नई दिल्ली:- Parkash Singh Badal: वह लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज मोहाली में चल रहा था। प्रकाश सिंह बड़ ने मंगलवार को अंतिम सांस ली।
बता दें कि 95 साल के बादल को एक हफ्ते पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर, 1927 को पंजाब के एक छोटे से गांव अबुल खुराना के एक जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी निधन हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने। जबकि प्रकाश सिंह बादल 1970-71, 1977-80, 1997-2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
Note:- अधिक जानकारी के लिए हमारी होम पेज पर जायें – https://riskynews.com/ ↵