हिमाचल प्रदेश न्यूज़

Himachal Roads: ऑस्ट्रेलिया की तरह चमकेंगी सड़कें, इस नाइट ग्लो पेंट का होगा यूज़, हिमाचल के हादसों में आएगी कमी, पूरी खबर पढ़े

Riskynews Webteam: नई दिल्ली:- हिमाचल प्रदेश Himachal Roads की सड़कें: जब सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल होगा तो वाहन चालकों को आसानी होगी। सड़कों पर इसका ट्रायल शुरुआती दौर में सफल रहा तो हिमाचल की सभी सड़कें नाइट ग्लो पेंट से अंधेरे में चमक उठेंगी।

f8cfa55a eb86 4911 a6a3 8d9b41b8baf2

हिमाचल प्रदेश की घुमावदार सड़कें किसे अच्छी नहीं लगती. खूबसूरत घाटियों के नज़ारों के साथ इन सड़कों पर यात्रा करना और भी सुखद हो जाता है। लेकिन यही टेढ़ी-मेढ़ी सड़कें कई बड़े हादसों का भी कारण बनती हैं। इन सड़कों पर हादसों में हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है।

लोक निर्माण विभाग इन हादसों को रोकने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा है। जगह-जगह ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर क्रैश बैरियर लगाने का काम किया जा रहा है। खासकर रात के समय इन सड़कों पर वाहन चलाना और भी मुश्किल हो जाता है। इन सड़कों पर अधिकतर अंधे मोड़ होने के कारण कई बार सड़क का पता ही नहीं चल पाता है।

ऐसे में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो जाती है। हिमाचल की इन सड़कों पर अब रात के समय वाहन चलाना और भी आरामदायक होने वाला है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर हिमाचल की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार किया जा रहा है। इस पेंट में रेडियम होने के कारण यह रात के समय में चमकेगा, जिससे चालक को अपनी लेन का अंदाजा आराम से हो सकेगा।

नाइट ग्लो पेंट वर्तमान में विदेशों में उपयोग किया जाता है। इसी की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग ने हिमाचल की कुछ सड़कों पर इसका ट्रायल किया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर भी कुछ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. साथ ही विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि हिमाचल में भी इस तकनीक का प्रयोग किया जा सके।

See also  HP Big Updates: हिमाचल की बेटी बलजीत कौर मौत को मात देकर वापस लौटी, नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही है. शुरुआती दौर में अगर यह प्रयास सफल होता है तो इसे राज्य की सभी सड़कों पर इस्तेमाल किया जाएगा। नाइट ग्लो पेंट लगाने से सड़कें न केवल रात में आकर्षक दिखेंगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी।

क्योंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़क दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। इन हादसों को कम करने के लिए इस तरह की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल इस पेंट को ट्रायल के तौर पर कुछ सड़कों पर लगाया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो सभी सड़कों पर इस पेंट को लगाया जाएगा।

यह पेंट कैसे चमकता है?
आमतौर पर इस पेंट में फोटोलुमिनेसेंस का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे सड़क पर लगा पेंट रेडियम की तरह चमकने लगता है, जिससे चालक को अपनी लेन का अंदाजा आसानी से लग जाता है। यह पेंट ज्यादातर उन जगहों पर मदद कर सकेगा जहां अंधे मोड़ हैं और सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। क्योंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में कई बार रात के अंधेरे में सड़क का पता नहीं चलता है जिससे वाहन चालक सड़क से हट जाते हैं और हादसे हो जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button