खेती बाड़ीब्रेकिंग न्यूज़

Farmer News: किसानों को बड़ी सोगात, सस्ते किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र, इस फसल की लागत में होगी कमी, पूरी अपडेट जाने

Riskynews Webteam: नई दिल्ली:- Farmer News: गन्ने के लघु और सीमांत किसानों के लिए खुशखबरी है। अब किसानों को गन्ने की खेती के लिए सस्ते किराए पर जरूरी कृषि यंत्र मिल सकेंगे। इसके लिए मंडल की 15 गन्ना विकास समितियों ने कृषि यंत्रों के साथ ही ट्रैक्टर भी खरीद लिए हैं।

krishi yantra tax reduction

सहारनपुर के गन्ने के लघु और सीमांत किसानों के लिए खुशखबरी है। अब किसानों को गन्ने की खेती के लिए सस्ते किराए पर जरूरी कृषि यंत्र मिल सकेंगे। इसके लिए मंडल की 15 गन्ना विकास समितियों ने कृषि यंत्रों के साथ ही ट्रैक्टर भी खरीद लिए हैं।

मंडल में करीब 5.50 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। इनमें बड़ी संख्या लघु और सीमांत किसानों की है। गन्ने की अच्छी खेती करने के लिए किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की आवश्यकता होती है। अधिकांश किसानों के लिए सभी कृषि उपकरणों को खरीदना मुश्किल होता है। इसके चलते वे उपकरण किराए पर लेते हैं।

किराया अधिक होने के चलते खेती की लागत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए गन्ना समितियों ने फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि यंत्र खरीदे हैं। इनमें गन्ने के खेत में फसल अवशेष प्रबंधन के काम आने वाला मल्चर, बुवाई के लिए ट्रेंच ऑपनर, छिड़काव के लिए स्प्रेयर टैंकर और पेड़ी प्रबंधन के लिए रेटून मैंनेजमेंट डिवाइस आदि यंत्र शामिल है।

समितियों में इन यंत्रों को चलाने के लिए अब ट्रैक्टर भी खरीद लिए हैं। इन कृषि यंत्रों को सस्ते किराए पर किसानों को दिया जाएगा। इससे गन्ने की फसल की लागत कम करने में मदद मिल सकेगी।

See also  Farmer News: हरियाणा में फसल खरीद कर किसानों के खाते में डाले गए 7 हजार करोड़ रुपये, डिप्टी सीएम ने दी यह बड़ी जानकारी

फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत मंडल की सभी 15 गन्ना विकास समितियों में कृषि यंत्र और 55 हॉर्सपावर के ट्रैक्टर खरीदे गए हैं। कृषि यंत्रों का किराया 22 रुपये प्रति घंटा होगा। ट्रैक्टर का किराया भी जल्द ही तय हो जाएगा। इन कृषि यंत्रों का किराया किसानों को काफी सस्ता पडेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button