सरकारी योजना

Delhi Big News: दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में की जाएगी प्रदर्शित

Riskynews Webteam: नई दिल्ली:- यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान को डेढ़ डिग्री तक बढ़ाने में बचा हुआ समय बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

AA1aazll

दुनिया की सबसे बड़ी क्लाइमेट क्लॉक जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए शनिवार को देश के लोगों को जागरूक करेगी। यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान को डेढ़ डिग्री तक बढ़ाने में बचा हुआ समय बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके बाद फाउंडेशन देश भर में क्लाइमेट वॉच के जरिए मुहल्लों, चौराहों पर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को आगाह करेगा। यह घड़ी बताएगी कि दुनिया के औसत तापमान को 1.5 डिग्री वार्मिंग मार्क तक पहुंचने में कितना समय बचा है। इस पहल के तहत अटल इनोवेशन मिशन और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन मिलकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अन्य संस्थाएं भी शामिल होंगी।

ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है
ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पूरी दुनिया काम कर रही है। क्योंकि, यदि तापमान बढ़ता है, तो पूरी दुनिया के सामने स्वास्थ्य, आजीविका, खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति, मानव सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए जोखिम बढ़ जाएगा। इससे फसल की उपज प्रभावित होगी साथ ही पोषण की गुणवत्ता भी कम होगी।

See also  PM Vaya Vandana Yojana:- मोदी सरकार की इस स्कीम से शादीशुदा लोगों की लगी लॉटरी, जाने पूरी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button